रेवाड़ी के कस्बा बावल में शातिर ठग ने एक महिला के खाते से करीब 25 हजार रुपए एटीएम कार्ड बदलकर निकाल लिए। महिला का पति एटीएम बूथ पर पैसे निकाले गया था। उसी वक्त शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेवाड़ी के गांव झाबुआ निवासी रघबीर ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता देवी का बावल स्थित सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता है। कुछ दिन पहले उन्होंने दिल्ली के हिंदू कॉलेज में Bsc की पढ़ाई कर रहे अपने बेटे दीपक की फीस भरने के लिए उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से लोन लिया था।

रघबीर फीस भरने के लिए अपनी पत्नी सुनीता देवी का एटीएम कार्ड लेकर पैसे निकालने बावल स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ पर गया था। जहां उसने तीन बार में खाते से 25 हजार रुपए निकाल लिए और बाहर आ गया। इसी बीच एटीएम बूथ पर मौजूद अज्ञात शख्स ने आवाज लगाई कि भाई साहब अभी मशीन चालू हैं, कही कोई आपके खाते से पैसे ना निकाल ले।

इतना सुनते ही रघबीर फिर से बूथ के अंदर पहुंचा। शातिर शख्स ने एटीएम कार्ड को दोबारा मशीन में डालने के लिए कहा और फिर कार्ड ही बदल लिया। रघबीर अपने घर पहुंच गया और फिर शातिर ने खाते से 24 हजार 600 रुपए निकाल लिए। चूंकि सुनीता के बैंक खाते से बेटे दीपक का मोबाइल नंबर एड था। इसलिए उन्हें पैसे निकालने का मैसेज नहीं आया।

शाम को जब दीपक घर पर आया तो पता चला कि खाते से 24 हजार 600 रुपए और निकले हैं। खाते में मात्र 95 रुपए बैलेंस मिला। इसके बाद रघबीर ने तुरंत बैंक में संपर्क कर जानकारी जुटाई और फिर पुलिस को शिकायत दी। बावल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!