चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद पुलिस, बम स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।

घटना के समय स्कूल में बच्चे प्रार्थना के बाद अपनी कक्षाओं में मौजूद थे। अचानक भारी पुलिस बल पहुंचने से बच्चों और स्टाफ में घबराहट का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने सभी को शांत रहने और सहयोग करने की अपील की। एहतियात के तौर पर स्कूल के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में स्कूल, सचिवालय और फ्लाइट्स को निशाना बनाने की बात लिखी गई है। इसमें कथित तौर पर समय भी उल्लेखित किया गया, जिसमें स्कूल, सचिवालय और एयर इंडिया की फ्लाइट्स को उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।

इसमें लिखा है कि बम आरडीएक्स रखवा फ्लाइटों में चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक। मसला चंडीगढ़ को खालिस्तान बणौन दा है। अपने बच्चे बचाओ, हमारा बच्चों के साथ कोई वैर नहीं है – हिंदोस्तान बीजेपी आरएसएस। मोदी-शाह-जयशंकर। सीएम हरियाणा सैनी ठोके, जो खालिस्तान सिखों पर झूठे पुलिस मुकाबले करते हैं। खालिस्तान नेशनल आर्मी, इंजीनियर गुरअंख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ गुरनिरवैर सिंह, खान राजदा।

पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम ने स्कूल के हर कोने की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। कक्षाओं, गलियारों, पार्किंग, स्टोर रूम और खुले इलाकों की गहन तलाशी ली जा रही है। किसी भी संदिग्ध वस्तु की पहचान के लिए विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर तैनात है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। स्कूल के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। पुलिस साइबर टीम की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!