नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत ने गेम्स में अपना तीसरा गोल्ड मेडल हासिल कर लिया।महिला कबड्डी में भारत का दबदबा लगातार कायम है। भारतीय टीम ने इससे पहले भी एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते हैं। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया।

वहीं, स्क्वॉश में युवा भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अनाहत ने महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में जापान की सातोमी वातानाबे को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।अनाहत मुकाबले में शुरुआत में 0-2 से पिछड़ गई थीं, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन गेम जीत लिए। उनका मुकाबला स्कोर 9-11, 11-13, 12-10, 11-6 और 11-3 रहा।

इस जीत के साथ अनाहत सिंह एशियन गेम्स के महिला सिंगल्स स्क्वॉश फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। अब उनकी नजर स्वर्ण पदक पर है।भारत के लिए एक ही दिन में कबड्डी में गोल्ड और स्क्वॉश में ऐतिहासिक फाइनल एंट्री बड़ी उपलब्धि है। एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!