जेजेपी के गन्नौर से उम्मीदवार रहे और सोनीपत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह मलिक ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है. उनके साथ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद पाहवा ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है.

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में दोनों ने पार्टी का दामन थामा. हुड्डा ने उनका कांग्रेस में स्वागत किया और पूर्ण मान सम्मान का भरोसा दिलाया.

इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोगों से भी बड़ी तादाद में मतदान करने की अपील करी. उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का त्यौहार है, सभी लोग इसे भाईचारे के साथ मनाएं और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करें. जो भी दोस्त, रिश्तेदार, सगे-संबंधी, अपने लोकसभा क्षेत्र से बाहर हैं, उन्हें वापस बुलाएं और मतदान करवायें.

हुड्डा ने कहा कि सभी को बढ़ती बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार जैसे जरूरी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वोट करें. 10 साल में बीजेपी ने जिस तरह हर वर्ग पर अत्याचार किए हैं, उसे वोट की चोट से सबक सिखाने का काम करें.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!