हरियाणा में आज से नौतपा शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 15 जिलों को हीट वेव (लू) को देखते हुए रेड अलर्ट पर रखा है। इन जिलों में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं।

वहीं, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत यलो अलर्ट पर हैं। रेड अलर्ट वाले जिलों में पारा 46 पार रहने के आसार हैं।

इस दौरान आसमान से बरसती आग के साथ 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं भी चलेंगी।

हरियाणा में अगले 3 दिन गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। 25 मई से हरियाणा में नौतपा भी शुरू हो रहा है। 26 और 27 मई को भी ऐसे ही हालात रहेंगे। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलेंगी। नौतपा के दौरान लगातार 9 दिन भीषण गर्मी पड़ती है। नौतपा तब होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। यह हर साल आता है। इस दौरान 9 दिनों तक सूर्य देव उग्र रूप में रहते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन के अधिकतम तापमान और रात के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इधर, डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। हरियाणा के हांसी में 22 मई को डिहाइड्रेशन से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का मामला भी सामने आया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!