हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी खबर सामने आयी है। रात को सेक्टर-37 में एक व्यापारी व उसके परिवार के 5 अन्य सदस्यों ने सुसाइड के लिए अपने हाथ की नसें काट ली। इससे उनका खून बह गया। रात को ही सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर बुजुर्ग व्यापारी श्याम गोयल की मौत हाे गई। अन्य पांच का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद में सेक्टर-37 में डीएवी स्कूल के सामने रहने वाले श्याम सुंदर का चांदनी चौक में देसी घी का कारोबार है। कुछ लोग आधी रात को लोन की वसूली के लिए उनके घर पहुंचे, जिससे तंग होकर व्यापारी ने दर्दनाक कदम उठाया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने अपने हाथ की नस काट ली। इसमें परिवार के मुखिया श्याम गोयल की मौत हो गई। 

परिवार के 5 अन्य सदस्यों साधना गोयल (67), अनिरुद्ध गोयल (45), निधि गोयल (42), धनंजय गोयल (19), हिमांक गोयल (15) का सेक्टर 21 स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस परिवार के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!