अमरनाथ यात्रा से पहले बाबा बर्फानी की 2025 की पहली तस्वीर सामने आ गई है. आप घर बैठे ही अमरनाथ यात्रा से पहले बाबा भोले शंकर का दर्शन कर सकते हैं. जो तस्वीर सामने आई है, उसमें बाबा बर्फानी का अलौकिक रूप दिख रहा है. फिलहाल, अमरनाथ यात्रा की तैयारी जारी है और 3 जुलाई से इसकी शुरुआत होगी.

जी हां, कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की 2025 की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है. न्यूज18 इंडिया शिव भक्तों के लिए यह तस्वीर लेकर आया है. इसमें बर्फ से बना स्वयंभू शिवलिंग करीब 7 फीट ऊंचा नजर आ रहा है. यह तस्वीर बेहद सुंदर और अलौकिक दिख रही है. हर साल की तरह इस बार भी बाबा बर्फानी का यह दिव्य रूप भक्तों में उत्साह जगा रहा है.

दरअसल,  इस साल अमरनाथ यात्रा 2025 की शुरुआत 3 जुलाई से हो रही है. यह अमरनाथ यात्रा 9 अगस्त तक चलेगी. यानी अरनाथ यात्रा कुल 38 दिनों तक चलेगी. इस यात्रा में लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचेंगे.

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं. बालटाल और पहलगाम मार्गों पर बर्फ हटाने का काम जोरों पर है. पहलगाम अटैक को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. अब तक 3.5 लाख से अधिक लोग यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!