रोहतक में चिराग योजना को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग सख्त नजर आ रहा है। प्रशासन की तरफ से प्राइवेट स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि 15 मई तक लिंक पर छात्रों की संख्या अपलोड करनी होगी। जो स्कूल लिंक पर छात्रों की संख्या अपलोड नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत, सहायता एवं अनुदान चिराग स्कीम के तहत शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में कक्षा 5वीं से 12वीं में मान्यता प्राप्त 689 प्राइवेट स्कूलों में गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जानी है।

मौलिक शिक्षा निदेशालय ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा दर्शायी गई सीटों पर दाखिला छात्रों का विवरण विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करवाने के लिए लिंक को लाइव कर दिया है, जो मई तक खुला रहेगा।

डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी किए गए लिंक व एमआईएस पर छात्रों का विवरण 15 मई तक अपडेट करवाना होगा। इस बारे में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक ने बताया कि चिराग योजना के तहत कक्षा 5वीं से 12वीं में सहमति प्राप्त मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों द्वारा 15 मार्च से 31 मार्च तक छात्रों के आवेदन प्राप्त करने थे। इसके बाद 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दाखिले की प्रक्रिया संपन्न की जानी थी। जल्द ही छात्रों के दाखिलों की रिपोर्ट प्राइवेट स्कूलों की तरफ से आ जाएगी।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!