रोहतक पुलिस की टीम ने फतेहपुरी कालनी निवासी युवती व उसके परिवार पर जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि फेतहपुरी कालोनी निवासी प्रिया की शिकायत के आधार पर थाना पुरानी सब्जी मंडी मे धारा 307/534 व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 183/2022 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 03.06.2022 को प्रिया अपने भाई-बहन व माता के साथ घर पर थी। इसी दौरान गेट से गोली चलने की आवाज आई। प्रिया व उसके परिवार ने गेट पर जाकर देखा तो साहिल उर्फ भालू ने प्रिया व उसके परिवार पर जान से मारने की नीयत से तीन गोलिया चलाई। प्रिया व उसके परिवार ने गोलियो से अपना बचाव किया। साहिल उर्फ भालू बाहर खडे अपने मोटरसाईकिल साथी के साथ सवार होकर मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच सीआईए-2 स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो मे वारदात के समय आरोपी कैद हो गये। दौराने जांच दिनांक 14.07.2022 को स.उप.नि. सुरेन्द्र के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने छापेमीरा करते हुए आरोपी साहिल उर्फ भालू पुत्र उमेद निवासी फतेहपुरी कालोनी को गिरफ़्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे दूसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी साहिल उर्फ भालू ने अपने साथी के साथ मिलकर मार्च 2022 मे प्रिया के घऱ पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोडने की वारदात को अंजाम दिया था। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी सब्जी मंडी मे अभियोग संख्या 74/2022 अंकित है जिसमे आरोपी गिरफ्तार हो चुका है व जमानत पर बाहर आया हुआ है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!