रोहतक में पब्लिक हेल्थ विभाग के जेई को बहाल करने की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों का धरना लगातार 8वें दिन भी जारी है जिसके चलते आज उन्होंने शाम 5 बजे तक का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि जेई को बहाल शाम 5 बजे तक बहाल नहीं किया गया तो वे सीवर व पानी की व्यवस्था ठप कर देंगे, जिससे शहरवासियों की समस्याएं और भी बढ़ सकती हैं।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि आधिकारियों का अभी तक पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। जिससे बहाली की उम्मीद बढ़ी है। डिप्लोमा इंजीनियर के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रुहिल ने कहा कि पब्लिक हेल्थ के आला अधिकारियों ने बिना कुछ समझे ही जेई को निलंबित कर दिया था, जबकि इसमें जेई की कोई गलती नहीं थी।

सीवर व पानी ठप करने के निर्णय को लेकर 11 सदस्यों की टीम बनाई गई थी जिसमें विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर शामिल किए गए थे। जिन्होंने अपने स्तर पर बैठक की और इस निर्णय पर सहमति बनाने के साथ साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर जल्दी ही कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो वे कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!