रोहतक पुलिस की टीम ने भिवानी चुंगी देव होटल वाली गली से दुकान मे चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि भिवानी चुंगी राजेन्द्रा कालोनी निवासी मोहित की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 11.09.2026 को मोहित ने अपनी दुकान को रात के समय बन्द कर दिया था। दिनांक 12.09.2026 को मोहित ने सुबह आकर देखा तो उसकी दुकान के ताले टुटे हुये मिले व दुकान से सिगरेट के पैकेट व पैसे चोरी हुये मिले।
मामले की जांच मुख्य सिपाही अजय द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 12.09.2026 को आरोपी विशाल पुत्र रमेश निवासी गांव खरैन्टी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा सामान को बरामद किया गया है। थाना अर्बन एस्टेट एरिया की दुकान मे चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। गाडी चोरी के संदर्भ मे थाना पीजीआईएमएस रोहतक अभियोग दर्ज है। आरोपी से गाडी को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1.विशाल पुत्र रमेश निवासी गांव खरैन्टी रोहतक ।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 356 दिनांक 12.09.2026 धारा 305 बीएनएस थाना शिवाजी कालोनी रोहतक।
