रोहतक पुलिस की टीम ने प्रगति हस्पताल की पार्किंग से हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि कलानौर निवासी राजेश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 10.09.2026 को राजेश ने अपनी मोटरसाईकिल को प्रगति हस्पताल की पार्किंग मे खडी की थी। दिनांक 12.09.2026 को वापिस आने पर राजेश को अपनी मोटरसाईकिल नही मिली। अज्ञात युवक मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच सह.उप.नि कुलदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 12.09.2026 को आरोपी साहिल पुत्र सतबीर निवासी गांव पोलंगी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है। आरोपी का पुराना अपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी का मुकदमा थाना सिविल लाईन रोहतक मे दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1.साहिल पुत्र सतबीर निवासी गांव पोलंगी ।

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 249 दिनांक 12.09.2026 धारा 305 बीएनएस थाना पुरानी स्बजी मण्डी रोहतक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!