आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। संजय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उस मोबाइल नंबर को साझा किया है, जिससे उन्हें धमकी मिली थी। उन्होंने पुलिस से इस नंबर का संज्ञान लेने के लिए कहा है।

संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि ‘मुझे फिर गोली मारने की धमकी मिली है। शायद कुछ लोग मुझे जान से मारना चाहते हैं। कोई बात नहीं लेकिन मैं उन कायर गुंडों को बताना चाहता हूं कि जुर्म और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना बंद नहीं करूंगा। यूपी पुलिस इस नंबर का संज्ञान ले। इसी नंबर से काल आई थी। मेरे सहयोगी अजीत पर काल डायवर्ट थी।’

इसके बाद संजय सिंह ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि मुझे जान से मारने की धमकी के मामले में लखनऊ गोमती नगर थाने में मुक़दमा दर्ज कराया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!