आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। संजय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उस मोबाइल नंबर को साझा किया है, जिससे उन्हें धमकी मिली थी। उन्होंने पुलिस से इस नंबर का संज्ञान लेने के लिए कहा है।
संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि ‘मुझे फिर गोली मारने की धमकी मिली है। शायद कुछ लोग मुझे जान से मारना चाहते हैं। कोई बात नहीं लेकिन मैं उन कायर गुंडों को बताना चाहता हूं कि जुर्म और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना बंद नहीं करूंगा। यूपी पुलिस इस नंबर का संज्ञान ले। इसी नंबर से काल आई थी। मेरे सहयोगी अजीत पर काल डायवर्ट थी।’
मुझे फिर गोली मारने की धमकी मिली शायद कुछ लोग मुझे जान से मारना चाहते हैं कोई बात नहीं लेकिन मैं उन कायर गुंडों को बताना चाहता हूँ “जुर्म और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना बंद नही करूँगा” @lkopolice इस न. का संज्ञान लें इसी न. से call आई थी मेरे सहयोगी अजीत पर call divert थी pic.twitter.com/zuOasohG3p
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) November 26, 2021
इसके बाद संजय सिंह ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि मुझे जान से मारने की धमकी के मामले में लखनऊ गोमती नगर थाने में मुक़दमा दर्ज कराया गया है।
