हरियाणा के विकास में पूर्वांचल समाज की भूमिका अहम है। पूर्वांचल के लोगों ने अपनी मेहनत के बल पर हरियाणा में एक विशेष मुकाम हासिल किया है। उक्त विचार आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा लवली ने पूर्वांचल एकता सेवा समिति द्वारा आयोजित छठ पूजा में बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेकर एकत्र जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने सभी लोगों को छठ पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह राजनीतिक मंच नहीं है और न ही राजनीतिक भाषण देने के लिए उपयुक्त समय है। इसके बावजूद वह महसूस करते हैं कि अब तक सत्ता में आए लोगों ने पूर्वांचल समाज के लोगो को उचित मान सम्मान नहीं दिया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने हालही में निजी क्षेत्र में 75 फीसद आरक्षण लागू किया है। इससे यहां रोजगार के लिए आने वाले बाहरी लोगों को दिक्कत होगी। उन्होंने निजी क्षेत्र के आरक्षण में पूर्वांचली लोगो को लाभ दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस बारे में स्तिथि स्पष्ट करे।
सरकार के इस फैसले से हरियाणा वासियो ओर पूर्वांचली लोगो के बीच का भाईचारा खत्म होगा। एक दूसरे को आपस मे लड़वाना ही भाजपा सरकार की नीति है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार के सत्ता में आने पर सभी वर्गों के लिए एक समान नीति बनाकर भाईचारे को मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल पांडेय अमित खटक, हर्ष वैंग, सतपाल बजाज, राकेश परूथी एकता सेवा समिति के संरक्षक जयप्रकाश नारायण, संजय कुमार, प्रधान राम एकवाल राय तथा महासचिव रणधीर राय ने लवलीन टुटेजा का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा उनका अपना प्रान्त है। यहां के विकास और अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाओं ने छठ पूजा में भाग लिया।
