शहर के कबीरपुर में छठ मेले में पटाखे जलाने का विरोध करने पर हमलावरों ने एक युवक की चाकुओं गोदकर हत्या कर दी। इसके साथ 5 को घायल कर दिया। जमकर हुए हंगामें से कबीरपुर में तनाव की स्थिति बन गई है। यहां पुलिस को 2 टीमें तैनात की हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि छठ पर्व पर कबीरपुर में घाट बनाया गया है।


बुधवार को यहां पर सैकड़ाें लोग छठ मेले में भाग लेने आए थे। शाम करीब 7 बजे अस्त होते सूर्य को श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचे। यहां पर काफी लोग पटाखे जलाने लगे। क्षेत्र वासी युवक मुकेश ने बताया कि लोगों ने आतिशबाजी चलाने का विरोध किया। इस बात पर हाथापाई हो गई। मेला देखने आए युवक रतनेश की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। इस दौरान एक आरोपी युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रतनेश कुमार, ऋतिक कुमार, रवि, सागर और अंकिता पर हमला कर दिया। चाकू लगने से घायल सभी पांच लोगों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में रवि, सागर और अंकिता को निजी अस्पताल ले गए। निजी अस्पताल में रवि को मृत घोषित कर दिया गया।

अहमदपुर के रवि ने पटाखे जलाने का एतराज जताया था। रतनेश, ऋतिक और अंकिता, सागर छठ मनाने आए थे और रवि वह सागर रतनेश से दोस्ती के चलते पूजा देखने आये थे। इंस्पेक्टर बदन ने अपनी टीम के साथ कबीरपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया।आरोपी व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!