रोहतक के नेशनल हाईवे-152D पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ, जिससे टाटा पंच कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा सुबह करीब 5:30 बजे कलानौर थाना क्षेत्र के खैड़की मोड़ के पास हुआ। सूचना मिलते ही कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान: हादसे में जान गंवाने वाले दोनों सगे भाइयों की पहचान नारनौल के मोहल्ला फ्रांसखाना निवासी मनीष कुमार जैन (50) और मनोज कुमार जैन (45) के रूप में हुई है। दोनों प्रदेश की सीमा से सटे राजस्थान के नीमकाथाना क्षेत्र में क्रेशर व्यवसाय से जुड़े थे। दोनों अंबाला से नारनौल लौट रहे थे।

ड्राइवर की भी हादसे में मौत हो गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि दोनों भाई अक्सर नांगल चौधरी क्षेत्र से ही ड्राइवर लेकर आते-जाते थे।परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़दोनों भाइयों के पीछे उनका परिवार है। मनीष जैन के एक बेटा और एक बेटी हैं, जबकि मनोज जैन की दो बेटियां हैं। किसी भी बच्चे की अभी शादी नहीं हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।हादसा कैसे हुआ?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टाटा पंच कार अंबाला से नारनौल की ओर जा रही थी। खैड़की मोड़ के पास चालक को झपकी आने से कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने शुरू की जांचकलानौर थाना के जांच अधिकारी रवीश ने बताया कि सुबह सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!