रोहतक के कलानौर थाना क्षेत्र में आज बुधवार सुबह-सुबह एक भयानक हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे का मंजर देख लोग दहल उठे।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना हाईवे 152-डी पर खैरडी मोड के पास हुई। मृतकों में से एक की पहचान नारनौल निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। अन्य 2 युवकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे ट्रक को टाटा कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा कार अम्बाला से नारनौल की तरफ जा रही थी।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना कलानौर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!