गुजरात के राजकोट शहर में एक बेहद दर्दनाक हादसा होने की खबर आ रही है। दरअसल, शनिवार शाम एक गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी ज्यादा भयानक थी की इसमें  की घटना में मरने वालों की ताजा संख्या 33 लोगों की है, जिनमें 16 साल से कम उम्र के 9 बच्चे भी शामिल हैं। सिर्फ यही नहीं कुछ लोग अभी भी लापता हैं। फिलहाल, घटना स्थल पर बचाव कार्य अपना काम कर रहे हैं। 

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मामले की जानकारी मिलने पर एक्स पर ट्वीट किया, “राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। ” इसी तरह अमित शाह, मल्लिकार्जुन खरगे, अरविंद केजरीवाल सहित कई दलों के नेताओं ने घटना पर शोक जताया है। 

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा, ”राजकोट में गेम जोन में आग लगने की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्यों के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए गए हैं।” हादसे में मरे लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है। वहीं घायलों को 50-50 हजार का मुआवजा मिलेगा। अहमदाबाद से घायलों के इलाज के लिए 40 डॉक्टरों की टीम भी राजकोट पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है। 

सिर्फ यही नहीं बल्कि राजकोट प्रशासन ने हताहत लोगों के परिजनों की सहायता के लिए फोन नंबर भी जारी किए हैं। प्रशासन ने कहा  कि गेम जोन में आग लगने की घटना के संबंध में पूछताछ के लिए सिविल अस्पताल आने वाले लोगों से अनुरोध है कि यदि उन्हें किसी भी जानकारी की आवश्यकता हो तो फोन नंबर +917698983267 और +919978913796 पर संपर्क करें। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!