रोहतक के गांव बैंसी निवासी गुलाब ने लाखनमाजरा थाना में दी शिकायत में बताया कि वह भिवानी के चांग में रहता है। 24 मई को वह अपने गांव बैंसी में आया था। रात को करीब साढ़े साथ बजे गांव में कहीं आया हुआ था। जब अकेले ही वापस घर जा रहा था तो उनके गांव के ही एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी लोहे की आरी लेकर आया, जिससे हमला किया। पहले भी वह वारदात कर चुका है।

गुलाब ने कहा कि उसके हाथों पर काफी चोट आई। जिसके कारण वह घायल होकर गिर गया। वहीं आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। उसने आरोप लगाया कि हमलावर उससे काफी समय से रंजिश रखे हुए है। इसी रंजिश में उसने यह हमला किया। हमले में घायल को सीएचसी लाखनमाजरा में भर्ती करवाया गया। जिसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!