यूपी के झांसी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 7 मह‍िलाएं और 4 बच्‍चे शामिल हैं। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। सभी घायलों को नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के भांडेर रोड पर दोपहर डेढ़ बजे हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 32 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में ट्रैक्टर के सामने अचानक एक गाय आ गई। जिससे ड्राइवर ट्रैक्‍टर को संभाल नहीं पाया और वह धान के खेत में पलट गया।

हादसे में मारे गए सभी लोग मध्य प्रदेश के दतिया के पंडूखर के रहने वाले थे। ये सभी झांसी के छिरौना गांव में बने माता के मंदिर जा रहे थे। श्रद्धालुओं ने खेतों में ज्वार की फसल लगाई थी। पहली फसल होने पर सभी लोग छिरौना माता को ज्वार विसर्जित करने झांसी जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक दतिया से आ रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राॅली के सामने अचानक मवेशी आ जाने से हादसा हुआ है। सभी मृतक एक ही खानदान के हैं। 15 लोग घायल हैं।

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने 11 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

CM ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में घायल लोगों के इलाज के लिए उचित प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!