हरियाणा के पानीपत में चोरों ने मारुति के सर्विस मैनेजर के बंद मकान से नकदी समेत 3.5 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया है। मैनेजर अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ जागरण में गया हुआ था। वापस लौटा तो मेन गेट का बाहर से ताला खोलने के बाद भी गेट नहीं खुला। पड़ोसी के मकान से अपने मकान में पहुंचा तो कमरे और अलमारी के ताले टूटे मिले। मेनगेट की अंदर से कुंडी लगी मिली। पीड़ित मैनेजर ने किला थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों में चोरों की तलाश कर रही है।

पानीपत के नूरवाला की गुरुद्वारा वाली गली में रहने वाले सुनील कुमार मारुति कंपनी में सर्विस मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि वह रात को अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ कच्चा कैंप निवासी अपने रिश्तेदार के यहां जागरण में शामिल होने गए थे।

वह रात करीब सवा 12 बजे वापस घर पहुंचे। मेनगेट का ताला खोलकर गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन गेट नहीं खुला। पड़ोसी के मकान से अपने मकान में पहुंचे तो अंदर के कमरों के ताले खुले मिले। अंदर गए तो अलमारी का ताला भी टूटा मिला। अलमारी का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी पलटी हुई थी।

चोरों ने अलमारी के साथ बैड के बॉक्स और ड्रेसिंग टेबल का सामान भी खंगाल रखा था। चेक किया तो अलमारी से 95 हजार रुपए और करीब 2.5 लाख रुपए के गहने गायब मिले। उन्होंने 112 पर कॉल की। मौके पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

सुनील कुमार ने बताया कि वह अंदर के कमरों का ताला लगाकर चाबी अंदर ही रख देते थे और मेन गेट की चाबी अपने पास रखते थे। उन्होंने चाबी को गेंहू की टंकी के नीचे कपड़े के पास रखा था। चोर को पता था कि चाबी कहां रखी हैं। इसलिए उसे कमरों के ताले नहीं तोड़ने पड़े।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!