पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस के चंडीगढ़ कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट निकले हैं। कोर्ट ने यह वारंट 3 वर्ष पुराने सोनू शाह मर्डर केस में जारी किए हैं। पहले भी के प्रोडक्शन वारंट जारी किए गए थे, लेकिन तब चंडीगढ़ पुलिस उसे पेश नहीं कर पाई थी। अब 29 सितंबर को केस की सुनवाई होगी। मामले में लॉरेंस के वकील तरमिंदर सिंह ने कोर्ट को बताया था कि वह किसी अन्य आपराधिक केस में मोहाली पुलिस की कस्टडी में है।

केस आरोपियों की पेशी के लिए लगा हुआ है। आरोपियों में लॉरेंस समेत अभिषेक उर्फ बंटी भी शामिल है। इन दोनों में से अभिषेक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पिछली सुनवाई के दौरान पेश किया जा चुका है। लॉरेंस को पेश किया जाना बाकी है। प्रोडक्शन वारंट की सर्विस होने के बावजूद लॉरेंस पेश नहीं किया गया है। इसलिए कोर्ट ने लॉरेंस के दोबारा प्रोडक्शन वारंट जारी करके कहा है कि उसे कोर्ट में पेश किया जाए। विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी पेश किया जा सकता है।

पुलिस केस के मुताबिक, लॉरेंस के कहने पर प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की हत्या की गई थी। वह केबल का बिजनेस करता था और सेक्टर-45 बुड़ैल में रहता था। 28 सितंबर 2019 को उसके बुड़ैल स्थित ऑफिस में 4 युवकों ने आकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसमें सोनू शाह की मौत हो गई थी। वहीं उसके दो साथी जोगिंदर पहलवान और रोमी घायल हो गए थे। सोनू शाह के ऑफिस और आसपास लगे CCTV कैमरों में हमलावर कैद हो गए थे।

आरोपियों ने कुल 14 गोलियां चलाई थीं, जिनमें से 12 के खोल पुलिस को मौके से मिले थे। पिछले वर्ष नवंबर में पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दायर की थी। बता दें कि सोनू शाह हत्याकांड में पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे। अन्य आरोपियों में अभिषेक, राजू बसोदी, राजन उर्फ जाट, धरमिंदर, मंजीत और शुभम प्रजापति शामिल हैं। इनके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश रचने, और आर्म्स एक्ट के तहत आरोप तय हुए थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!