सोनाली फोगाट का पोस्टमार्टम आज होगा। मौत के तीसरे दिन पोस्टमार्टम की प्रकिया शुरू हो गई है, क्योंकि परिवार ने पोस्टमार्टम करवाने पर सहमति दी है। सोनाली के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी होगी। सोनाली का जीजा और भाई कुछ ही समय में अस्पताल में पहुंच जाएंगे। जीजा अमन पूनिया ने बताया कि अभी वे रास्ते में है। 3 सदस्यीय डाक्टरों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा। सोनाली के भाई वतन ढाका का कहना है कि गोवा प्रशासन ने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।

सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा पुलिस में शिकायत देकर सुधीर सांगवान पर सोनाली से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में आरोप है कि वह 3 साल से सोनाली से दुष्कर्म करता आ रहा है और उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। परिवार का आरोप है कि तीन साल पहले सोनाली के घर हुई चोरी में भी सुधीर की भूमिका थी।

सोनाली फोगाट की गोवा में 23 अगस्त को हार्ट अटैक से मौत हो गई। उस समय गोवा में उसके साथ PA सुधीर और सुखविंदर था। सुधीर ने मंगलवार सुबह 8 बजे सोनाली के भाई को फोन करके मौत की सूचना दी। इसके बाद उसने फोन नहीं उठाए। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने उसका मर्डर किया है। सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। इसलिए उसने सोनाली की हत्या की है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!