रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक मे घुम रहे दो युवको को चोरीशुदा मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से चोरी की 5 वारदातो का खुलासा हुआ है। चोरीशुदा 4 मोटरसाईकिल व एक स्कूटी को बरामद किया गया है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि गद्दी खेडी निवासी प्रमोद की शिकायत के आधार पर थाना पीजीआईएमएस मे धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 253/2022 अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 18.08.2022 को प्रमोद रात करीब 8 बजे डी पार्क के पास मोटरसाईकिल के अंदर गलती से चाबी छोडकर मोटरसाईकिल को खडा कर शोरुम के अंदर चला गया। अज्ञात युवक पीछे से प्रमोद की मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच एवीटी स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 24.08.2022 को एवीटी स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी राकेश उर्फ राके पुत्र कृष्ण निवासी गांव घिलौड रोहतक व मनोज पुत्र भारत निवासी कलानौर को चोरीशुदा मोटरसाईकिल सहित गिरफ़्तार किया गया है। पूछताछ पर सामने आया कि आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक मे हुड्डा सिटी पार्क के पास घूम मे रहे थे। आरोपियो का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपियो से चोरी की अन्य चार वारदातो का खुलासा हुआ है। आरोपी चोरी करने की आदी है।

  1. आरोपी राकेश उर्फ राके ने करीब एक महीने पहले कुंडली जिला सोनीपत से मोटरसाईकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
  2. आरोपी मनोज ने करीब दो साल पहले पीजीआईएमएस रोहतक से मोटरसाईकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
  3. आरोपी मनोज ने करीब तीन महीने पहले सांपला से मोटरसाईकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।
  4. आरोपी मनोज ने करीब 3 महीने पहले कलानौर के एरिया से स्कूटी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!