हरियाणा की डांसिंग क्वीन के नाम से सपना चौधरी को जाना जाता है। सपना चौधरी ने हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको सपना चौधरी बेहद पसंद है। अब एक बार फिर से हरियाणा की डांसिंग क्वीन की मुसीबतें बढ़ने वाली है। बता दें कि लखनऊ की एक कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।

इस वारंट में स्पष्ट कहा गया है कि सपना चौधरी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया जाए। इससे पहले भी 18 November 2021 को सपना चौधरी के खिलाफअरेस्ट वारंट जारी हो चुका है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 August को होने वाली है। 13 October 2018 को सपना चौधरी के खिलाफ के लखनऊआशियाने थाने में FIR दर्ज की गई थी। आयोजकों ने आरोप लगाया था कि सपना चौधरी ने डांस शो के नाम पर उनसे लाखों रुपए लिए, वह कार्यक्रम में नहीं आई। जिस वजह से शो को भी रद्द कर करना पड़ा था। आयोंजको ने सपना पर रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई।

यह पूरा मामला आज से 3 साल पहले का है। 13 अक्टूबर 2018 को दोपहर 3:00 बजे से रात 10:00 बजे तक स्मृति उपवन में सपना चौधरी के डांस समेत अन्य कई कार्यक्रम थे। आयोजकों ने Online ओर Offline टिकट 300 रूपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से बेची थी। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या लोंग टिकट लेकर वहां आए थे, परन्तु सपना चौधरी रात 10:00 बजे तक भी इसप्रोग्राम में नहीं पहुंची, जिस वजह से दर्शकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद टिकट धारकों के पैसे भी वापस नहीं किए गए। इस मामले में 4 सितंबर 2021 को सपना चौधरी की डिस्चार्ज अर्जी भी खारिज कर दी गई थी। अब सपना समेत अन्य सभी आरोपियों पर मामला तय करने का आरोप लगाया जाना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!