भाई-बहन के प्यार का प्रतीक राखी का त्योहार इस साल 11 अगस्त को मनाया जाएगा। ये पर्व हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाईयों की कलाई पर प्यार का धागा बांधती हैं, जिसे रक्षाबंधन कहा जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई प्रेमरूपी रक्षा धागे को बंधवा कर बहन की जीवन भर रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। यदि आप इस रक्षाबंधन को अपने भाइयों के लिए शुभ बनाना चाहती हैं और उनके जीवन में समृद्धि चाहती हैं तो उनकी राशि के अनुसार ही राखी बांधें। ज्योतिष में मान्यता है कि भाईयों को राशि अनुसार राखी बांधना शुभ है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। लाल रंग ऐसे लोगों के लिए शुभ होता है। ऐसे में यदि आपके भाई की राशि मेष है, तो आपको अपने भाई की कलाई पर लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए।

वृष राशि
वृष राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातकों के लिए नीला, जामुनी, सफेद रंग इनके लिए शुभ होता है। ऐसे में यदि आपके भाई की राशि वृष है, तो आप उनके लिए नीली रंग की राखी खरीद सकते हैं। नीली रंग की राखी आपके भाई के जीवन में खुशियां लेकर आएगी।

मिथुन राशि
यदि आपके भाई की राशि मिथुन है तो उनके लिए हरे रंग की राखी शुभ होगी। दरअसल, मिथुन राशि पर बुध का प्रभाव होता है, इसलिए इन लोगों के लिए हरे रंग को अधिक भाग्यशाली माना जाता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों पर चंद्रमा का प्रभाव होता है और सफेद रंग कर्क राशि के लोगों के लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आपके भाई की राशि कर्क है, तो उनकी कलाई पर सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए।

सिंह राशि
यदि आपके भाई की राशि सिंह है, तो आप उनके लिए लाल या पीली रंग की राखी ले सकते हैं। सिंह राशि पर सूर्य का प्रभाव होता है। लाल या पीली रंग की राखी आपके भाई के लिए शुभता लेकर आ सकती है।

कन्या राशि
कन्या राशि पर बुध का प्रभाव होता है। ऐसे में यदि आपके भाई की राशि कन्या है, तो उनकी कलाई पर गहरे हरे रंग की राखी बांधें। हरी राखी आपके भाई के रुके हुए सारे कार्यों को पूरा करने में मदद करेगी।

तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे में यदि आपके भाई की राशि तुला है, तो उनकी कलाई पर गुलाबी रंग की राखी बांधें। इस रंग की राखी आपके भाई के जीवन को खुशियों से भर देगी।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे में यदि आपके भाई की राशि वृश्चिक है तो उनकी कलाई पर आपको मेहरून रंग की राखी बांधनी चाहिए। मेहरून रंग की राखी आपके भाई पर आने वाले संकटों को दूर करेगा।

धनु राशि
यदि आपका भाई धनु राशि का है, तो उस पर शुक्र का प्रभाव है। ऐसे में भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधें। ज्योतिष के अनुसार, पीले रंग की राखी आपके भाई को सफलता की ओर ले जाएगी।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों पर शनि का प्रभाव होता है। ऐसे में यदि आपके भाई की राशि मकर है, तो आपको उन्हें नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। नीले रंग की राखी आपके भाई के जीवन में सफलता और खुशियां लेकर आएगी।

कुंभ राशि
यदि आपका भाई कुंभ राशि का है, तो गहरे हरे रंग की राखी आपके भाई के लिए शुभ हो सकता है। कि गहरे हरे रंग की राखी आपके भाई के जीवन की रक्षा करेगी।

मीन राशि
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। इस राशि के लोगों के लिए पीला रंग सबसे शुभ माना जाता है। वहीं यदि आपके भाई की भी राशि मीन है, तो उनको पीले रंग की राखी बांधें।

आचार्य पवन तिवारी
संस्थापक अध्यक्ष ज्योतिष सेवा संस्थान
9621203721

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!