बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में बारिश देखते हुए साथ में पकोडे़, चाय, फ्रेंच फ्राइस खाना सबको पसंद होता है। लोग आसानी से कुछ चटपटा बनाकर खा लेना चाहते हैं। कुछ लोगों को तो नई-नई खाने की चीज़ें बनाकर खाने-खिलाने का शौक़ ही होता है। वे हर रोज़ कुछ नया बनाने का ट्राई करते हैं,ऐसे लोग एक बेहतरीन स्वाद की समझ रखते हैं। एक बार स्वादिष्ट खाना ट्राई करने के बाद वे रुकते नहीं है।

कुछ स्वादिष्ट और चटपटा खाने की इच्छा होने पर लोग तरह तरह के व्यंजन बनाते हैं। अक्सर लोग ऐसे में फटाफट पकौड़े बनाने की सोचते हैं। क्योंकि वे जल्दी और फटाफट बन सकते हैं,लेकिन क्या आप आलू से फ्रेंच फ्राइस बनाते हैं? क्या आपने आलू से और भी स्वादिष्ट चीज़ें बनाकर ट्राई की हैं,आलू से आप कई और चीज़ें भी बना सकते हैं|

अगर आपने अबतक आलू से आलू रिंग नहीं बनाए,तो आज हम आपको आलू रिंग बनाने की आसान टिप्स बताएंगे। इससे आप बहुत ही कम समय में स्वादिष्ट रिंग बनाकर अपने परिवार को परोस सकते हैं।

बनाने की सामग्री:

आलू,सूजी,लहसुन,तेल,हरा धनिया,नमक,मिर्ची

बनाने की विधि:

1.सबसे पहले आप आलू को उबालकर छिलका हटा लें।
2.आलू मैस करके उसकी लोई तैयार कर लें।
3.अब फ्राई पैन में दो चम्मच कुकिंग ऑयल डाल दें।
4.उसमें छोटे टुकड़ों में कटा लहसुन डालकर भून लें।
5.अब उसमें नमक मिर्ची व धनिया डालकर भून लें।
6.मसालों की महक आने पर उसमें एक कप पानी डाल दें।
7.पानी और मसाले आपस में मिल जाए तो 3/4 कप सूजी डाल दें।
8.सूजी के बाद उसमें उबले आलू की लोई डालकर मिक्स कर लें।
9.इस तरह मसालेदार आलू सूजी की बेलने लायक लोई तैयार करके बाहर रख लें।
10.अब कढ़ाई में तेल डालकर गर्म होने दें।
11.आलू-सूजी की लोई को बेलकर गोल कर लें।
12.एक गोल रोटी जैसी बनने पर उसके अंदर और गोल आकार बना लें।
13.इस तरह गोलाकार भाग को निकालकर तेल में सेंक लें।

आपके स्वादिष्ट आलू के रिंग्स बनकर तैयार है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!