नई दिल्ली, 29 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कथित आपत्तिजनक एवं अभद्र पोस्ट किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने X को नोटिस जारी किया है। दिल्ली पुलिस ने प्लेटफॉर्म को संबंधित पोस्ट और वीडियो तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इन पोस्ट को साझा करने वाले अकाउंट होल्डर्स के नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, लॉगिन-लॉगआउट की जानकारी, समय और तारीख सहित जांच में सहायक अन्य आवश्यक विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। पुलिस ने X से संबंधित पोस्ट और वीडियो से जुड़ा डेटा भविष्य की जांच के लिए सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 20 जुलाई को ‘संसद चलो मार्च’ के दौरान सोशल मीडिया पर सामने आए कथित आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो के संबंध में की जा रही है। इससे पहले 27 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने X, फेसबुक और इंस्टाग्राम को भी ऐसे पोस्ट हटाने के लिए नोटिस जारी किया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!