रोहतक, 2 अगस्त। हल्का कलानौर के गांव कटेसरा में शनिवार को विकास का नया अध्याय जुड़ गया, जब जिला परिषद चेयरपर्सन एवं पूर्व प्रत्याशी हल्का गढ़ी सांपला-किलोई मंजू हुड्डा ने लगभग 50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर गांव में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।
मंजू हुड्डा ने गांव की विभिन्न गलियों के निर्माण, पुलियों के निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, सामुदायिक भवन से जुड़े कार्यों तथा अन्य जनहित परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास ही प्रदेश के समग्र विकास की आधारशिला है और जिला परिषद हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी सोच के अनुरूप गांव कटेसरा में सड़क, पुलिया, जल निकासी और अन्य विकास कार्यों को गति दी जा रही है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
मंजू हुड्डा ने कहा कि विकास कार्य केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से भी विकास कार्यों में सहयोग करने और उनकी गुणवत्ता पर नजर रखने की अपील की।मंजू हुड्डा ने ग्रामीणों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी गांव के विकास के लिए हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सोनू पिलाना, सरपंच धर्मसिंह, उदयभान कटेसरा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।”

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!