रोहतक में यूजी में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है। चौथे दिन सर्वर सही चलने से ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया। हालांकि आवेदन में उन छात्रों को ज्यादा दिक्कत आ रही है जो पिछले साल प्रवेश ले चुके है। सेंटर संचालक सुखविंदर ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का पिछले साल कॉलेज में प्रथम वर्ष में दाखिला हो चुका है वह विद्यार्थी भी दोबारा से आवेदन कर रहे हैं।
दरअसल जिन विद्यार्थियों को पिछले साल मनपसंद कॉलेज या कोर्स नहीं मिला था। अब वह दोबारा से आवेदन कर रहे है। ताकि इस बार मनपसंद कॉलेज अलॉट हो सके। लेकिन, इसमें समस्या यह आ रही है कि उनका रजिस्ट्रेशन पहले से ही दिखा रहा है। इसलिए इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन से लेकर विद्यार्थी असमंजस में हैं।
दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है। हालांकि पहले दो दिन पोर्टल ठीक से न चलने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी हुई। वहीं तीसरे दिन भी सर्वर डाउन होने से ज्यादा आवेदन नहीं हुए थे, लेकिन गुरूवार को पोर्टल के चलने से कॉलेजों व साइबर कैफे में छात्रों की भीड़ दिखी। गुरूवार को डीएचई की तरफ से भी किस कॉलेज के लिए कितने आवेदन आए हैं, इसकी सूची जारी कर दी गई। जिले के कई कॉलेजो में सीटों से ज्यादा आवेदन हो चुके है। सबसे ज्यादा पं. नेकीराम शर्मा राजकीय कॉलेज में 5894 हुए है वहीं दूसरे नंबर पर जाट कॉलेज के लिए 2542 आवेदन हुए है।
कॉलेज सींटे आवेदन गवर्नमेंट पीजी वूमेन कॉलेज 2160 2458 पं. नेकीराम शर्मा राजकीय कॉलेज 2160 5894 जाट कॉलेज 2520 2542 सैनी कॉलेज 500 286 राजकीय कॉलेज, सापला 320 221 गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज 1240 654 वैश्य कॉलेज 700 872 राजकीय कॉलेज, जसिया 400 121
मंगलवार से दस्तावेजों के जांच की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 9अगस्त तक जारी रहेगी। 12 अगस्त की शाम पांच बजे पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 13 से 16 अगस्त तक चयनित छात्र फीस जमा करवाकर सीट पक्की कर सकेंगे। इसके बाद 19 अगस्त को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। – डॉ. शबनम राठी, प्रिंसिपल, जाट कॉलेज
