हरियाणा नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP ने पालिका-परिषद प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सांपला में प्रवीन कोच, रेवाड़ी में विनीता और धारूहेड़ा में अजय जांगड़ा का मौका मिला है।
प्रवीन कोच 2008 से 2013 तक कांग्रेस सरकार में सांपला से चेयरमैन रहे हैं। प्रवीन भूपेंद्र हुड्डा के खास माने जाते थे, लेकिन कुछ दिनों पहले ही बीजेपी में शामिल हो गए।
BJP ने पालिका-परिषद अध्यक्ष प्रत्याशियों के साथ ही पार्षद कैंडिडेट की लिस्ट भी जारी कर दी है। पंचकूला, सोनीपत व अंबाला नगर निगम के वार्ड पार्षद कैंडिडेट भी BJP ने आज डिक्लेयर किए हैं। वहीं इसके साथ-साथ सांपला, रेवाड़ी के वार्ड कैंडिडेट घोषित किए हैं लेकिन धारूहेड़ा के वार्ड पार्षद लिस्ट को होल्ड किया गया है।







