थाना शिवाजी कालोनी रोहतक की टीम ने कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग युवती को सकुशल बरामद कर वापस उसके परिवार से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है। प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी रोहतक निरिक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शिवाजी कालोनी एरिया निवासी युवती के माता पिता ने घर से अपनी बेटी के लापता होने बारे बताया। उनकी 06 साल की बेटी बिना बताए अपने घर से चली गई। युवती की तलाश के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए गुमशुदा युवती का पता लगाया। पुलिस टीम ने अथक प्रयास से गुमशुदा नाबालिग युवती को रेलवे स्टेशन रोहतक से सकुशल बरामद किया व परिजनों के हवाले किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!