रोहतक पुलिस की थाना सापला की टीम ने कृष्णा विहार कालोनी सापलां में मोहित पर हुये जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

     पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 21.10.2026 को बहादुरगढ़ निवासी अजय ने बताया कि उसका बेटा मोहित चंडीगढ़ में गाड़ियां सेल्फ ड्राइविंग पर देने का काम करता है। मोहित अपने दोस्तों के साथ सुरजप्रकाश निवासी कृष्णा बिहार कॉलोनी, सांपला के मकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान मोहित पर युवको मे गोली व फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। 
   मामले की जांच सह.उप.नि. गुणपाल एसडीयु द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 28.10.2026 को आरोपी राहुल पुत्र बलराज निवासी छपार झज्जर व भुपेश पुत्र मंजीत निवासी शीतल नगर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। 

जानलेवा हमले का कारण
राहुल निवासी छपार ने अपनी कार मोहित के पास चंडीगढ़ में किराये पर लगाई हुई थी। राहुल मोहित से 35,000 रुपये किराये के मांग रहा था तथा उसे फोन पर धमकी भी दे रहा था। राहुल व उसके साथियो ने लडके मोहित के हाथ-पैरों पर फरसे से व गोली से वार किए। वारदात के बाद आरोपी राहुल व उसके साथी अपने हथियारों व गाड़ियों सहित मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपीः

  1. राहुल पुत्र बलराज निवासी छपार झज्जर ।
  2. भुपेश पुत्र मंजीत निवासी शीतल नगर रोहतक ।
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 381 दिनांक 22.10.2026 धारा 109(1), 133, 118(2), 191(3), 190 बीएनएस एवम शस्त्र अधिनियम थाना सांपला
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!