अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के पास पर्यटक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। मृतक की पहचान 34 वर्षीय कैलाश पुत्र गोविंद राम निवासी सीकर राजस्थान के रूप में हुई है, जबकि राजेंद्र निवासी सीकर राजस्थान, आदित्य लखीमपुर उत्तर प्रदेश व चालक सिद्धार्थ निवासी सीकर राजस्थान घायल हो गए। 
सभी पर्यटक मंगलवार को अपने वाहन आरजे यूडी 4099 में मनाली से लाहुल जा रहे थे। रात लगभग 10 बजे पर्यटक वाहन अटल टनल के नार्थ पोर्टल से बाहर निकलते ही सीधे चंद्रा नदी की ओर जा गिरा। रफ्तार तेज होने के कारण चालक मोड़ ही नहीं काट पाया और नदी में बन रहे निर्माणाधीन पुल पर जा गिरा। 

पुल के पिल्लर के सरिये खड़े थे, जो गाड़ी में जा घुसे। इस कारण वाहन में सवार युवकों को ज्यादा चोटें आईं। हादसा बेहद भयावह करने वाला है। गनीमत रही कि गाड़ी उफान पर चल रही चंद्रभागा नदी में नहीं गिरी, अन्यथा ज्यादा नुकसान हो सकता था।

थाना प्रभारी सिस्सु मुकेश राठौर ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है, जबकि मृतक का शव कब्जे में ले लिया है और स्वजन को सूचित कर दिया है। परिजनों के आते ही शव का पोस्टमार्टम कर उन्हें सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!