रोहतक पुलिस की टीम ने शहर रोहतक एरिया मे कच्चा बेरी रोड पर बाईक सवार युवको द्वारा गर्दन पर चाकु लगाकर पैसे लुटने की वारदात मे शामिल रहे दुसरे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

     पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 25.04.2026 को उतर प्रदेश हाल माता दरवाजा रोहतक निवासी पप्पु की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि पप्पु रेलवे स्टेशन से कच्चा बेरी रोड पर आ रहा था तभी दो नौजवान युवक बाईक पर सवार होकर आये और पप्पु की गर्दन पर चाकु लगाकर पप्पु से एक हजार रुपये छीन कर मौके से फरार हो गये। 

मामले की जांच स.उप.नि संजीत द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 30.04.2026 को आरोपी कवित उर्फ सन्नी पुत्र संजय निवासी काठ मण्डी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ एक मामला चोरी की धाराओं के तहत थाना शहर रोहतक मे दर्ज है। वारदात मे शामिल रहा एक आरोपी को पहले काबू किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपीः-

1. कवित उर्फ सन्नी पुत्र संजय निवासी काठ मण्डी रोहतक

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 116 दिनांक 25.04.2026 धारा 309(4), 311, 3(5) बीएनएस व शस्त्र अधिनियम थाना शहर रोहतक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!