31 दिसंबर की रात यानि आज रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के एग्जिट गेट बंद हो जाएंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार को कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को भीड़भाड़ को कम करने के लिए रात 9 बजे से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से लोगों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

डीएमआरसी ने बताया कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी लेकिन यात्रियों की एंट्री आखिरी ट्रेन के छूटने तक रहेगी। उन्होंने विभाग ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं ताकि शेड्यूल में बदलाव के कारण उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से कोरोना अनुरूप व्यवहार के सख्ती से पालन के लिए ही दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों पर फ्लाइंग स्क्वाड की नजर रखने की व्यवस्था की गई है। यात्रियों से सख्ती से कोरोना अनुरूप व्यवहार का पालन कराने के साथ ही अगर मेट्रो ट्रेनों या मेट्रो स्टेशन परिसर में कोई यात्री कोरोना नियमों का उल्लंघन करता है तो उनको दंडित किया जा रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!