हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है। 24 घंटे में औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रोहतक में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह सबसे कम 21.2 डिग्री सेल्सियस सिरसा में दर्ज किया गया। आज 13 जिलों में हीट वेव का असर दिखेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 22, 23, 24 और 25 अप्रैल को कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में तापमान और भी बढ़ सकता है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

IMD की ओर से जो पूर्वानुमान जारी किया गया है, उसके हिसाब से आज प्रदेश के 13 जिलों में हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है। इन जिलों में सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूह, झज्जर, रोहतक, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं। उतर हरियाणा के जिलों में कोई अलर्ट नहीं है। राजस्थान के साथ लगते जिलों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कई और जिले हीट वेव की चपेट में आ जाएंगे। प्रदेश में 25 अप्रैल तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा और हीट वेव का सामना लोगों को करना पड़ेगा। बुधवार को 15 जिलों में हीट वेव का असर दिखेगा। जींद ओर सोनीपत में इससे प्रभावित होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा में सबसे ज्यादा गिरावट नारनौल के तापमान में हुई। जहां का अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री गिरकर 36.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करनाल जिले में 3.2 डिग्री हुई। इसके बाद करनाल का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!