हरियाणा सरकार ने सोमवार देर रात 42 IPS और 13 HPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें 4 रेंज के IG और 14 जिलों के SP शामिल हैं। परिवहन मंत्री अनिल विज के एरिया का खास ख्याल रखा गया है। यहां CMO में तैनात IPS अधिकारी पंकज नैन को अंबाला रेंज के IG का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

हिसार के IG डॉ. एम रवि किरण को करनाल रेंज IG नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर रोहतक रेंज का कार्यभार देख रहे कृष्ण कुमार राव को IG नियुक्त किया गया है। वाई पूर्ण कुमार को रोहतक रेंज का IG नियुक्त किया गया है।

फतेहाबाद की SP आस्था मोदी को कैथल भेजा गया है। पानीपत के SP लोकेंद्र सिंह को सिक्योरिटी CID के साथ अंबाला पुलिस कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है। पानीपत में भूपेंद्र सिंह को SP लगाया गया है। मयंक गुप्ता को रेवाड़ी से हटाकर सिरसा SP का चार्ज दिया गया है। अंबाला में अजीत सिंह शेखावत को SP लगाया गया है। हिसार के ASP प्रतीक गहलोत को कुरुक्षेत्र में ASP लगाया गया है।

सिबास कविराज को पंचकूला पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। ADGP ममता सिंह को IRB भोंडसी गुरुग्राम और पंचकूला में ADGP क्राइम की दोहरी जिम्मेदारी दी है। 1999 बैच की IPS अधिकारी राजश्री सिंह को झज्जर का पुलिस कमिश्नर लगाया गया है।

दीपक सहारण को SP विजिलेंस के साथ SP साइबर लगाया गया है। निकिता गहलोत को रेलवे SP लगाया गया है। वहीं बी सतीश बालन को IGP IRB भोंडसी की जिम्मेदारी दी है।

नायब सैनी सरकार के पार्ट-2 का पुलिस विभाग में यह सबसे बड़ा फेरबदल है। पहले तो बजट सत्र के बाद यह बदलाव होना था, लेकिन 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिसार और यमुनानगर के कार्यक्रमों के कारण टल गया। चूंकि अब 28 और 29 अप्रैल को वित्त आयोग का हरियाणा का दौरा है, इसको देखते हुए अफसरशाही में यह बड़ा बदलाव किया गया है।

हाल ही में पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने नायब सिंह सैनी से उनके सरकारी आवास संत कबीर कुटीर में मुलाकात की थी, जिसके बाद यह चर्चा थी कि अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी।

पुलिस विभाग के बाद IAS-HCS अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की लिस्ट जारी होगी। इस लिस्ट में कई प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष और DC बदले जाने हैं। इस बार IAS अफसर सुधीर राजपाल को वित्तायुक्त राजस्व पद पर नियुक्ति दी जा सकती है, इसलिए स्वास्थ्य, मेडिकल एजुकेशन और महिला बाल विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव पद पर किसी अन्य अफसर की नियुक्ति होनी है।

इसके अलावा वित्त विभाग के प्रशासनिक सचिव पद पर भी नियुक्ति होनी है। परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव पद पर भी नियुक्ति होनी है। चूंकि अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर अफसरों की कमी है, इसलिए आयुक्त एवं सचिव पदनाम वाले ज्यादा अफसरों को प्रशासनिक सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!