रोहतक पुलिस द्वारा अलग अलग स्थानों पर नाकाबंदी करके निरंतर वाहनों की चेकिंग की जाती है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को अवैध हथियार बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस चौकी घिलौड़ की टीम ने नाकाबंदी के दौरान सूचना गाडी सवार युवक को अवैध हथियार सहित काबू किया गया है। युवक से एक देसी पिस्तौल व 04 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं। आरोपी को आज पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना सदर रिषभ सोढी ने बताया कि प्रभारी पुलिस चौकी घिलौड़ उप.नि. सुभाष के निर्देशों अनुसार स.उप.नि. सुल्तान के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा कान्ही जसिया चौक एनएच-709 पर नाकाबंदी कर वाहनो की चैकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान काले रंग की गाडी न. एचआर11क्यू 1109 मे सवार युवक को शक के आधार पर रुकवाकर गाड़ी व चालक की तलाशी ली गई। चालक की पहचान शिवम् पुत्र राजपाल निवासी रबडा ज़िला सोनीपत के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक पिस्तौल व 04 रौंद बरामद हुआ है। चालक के खिलाफ थाना मे अभियोग संख्या 67/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!