हरियाणा के रोहतक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पंडित नेहरू को एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर कहकर एक नया विवाद शुरू कर दिया है। इसका जवाब देते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनोहर लाल को ही एक्सीडेंटल सीएम बता दिया।

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को अपने रोहतक स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को तुरंत बेमौसमी बरसात से खराब हुई फसलों की गिरदावरी कराकर मुआवजा देना चाहिए

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जो खुद ही एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर बना हो उसे किसी को एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर कहना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को जितना सम्मान दिया है, वह किसी पार्टी ने नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी ने ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्मात्री सभा का चेयरमैन बनाया था।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार से मांग की कि बेमौसमी बरसात से खराब हुई फसलों की तुरंत गिरदावरी करवाए। साथ ही उसका मुआवजा दिया जाना चाहिए और बहुत से किसान बे मौसमी बरसात से खराब हुई फसलों को लेकर उनसे मिले हैं। भूपेंद्र हुड्डा ने मौजूदा प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के दौरान अपराध दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार उसे पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई है

किसान आंदोलन को लेकर भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को अपना अड़ियल रवैया त्याग कर किसानों से बातचीत करनी चाहिए। ताकि बातचीत से मुद्दे का समाधान निकाल सके। उन्होंने डल्लेवाल की बिगड़ती हालत को लेकर चिंता भी जताई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!