हरियाणा के 13 जिलों में सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। इनमें पानीपत, हिसार, फरीदाबाद, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, भिवानी, जींद, नूंह (मेवात), रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ रोहतक शामिल हैं। यहां हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं।

वहीं, 11 जिलों में धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में भी सुबह के समय धुंध छाया रहा।

कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिले में सुबह से ही हल्के काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा भी चल रही है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। यह बारिश गेहूं, सरसों आदि रबी फसलों के लिए काफी फायदेमंद होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक 24 दिसंबर के बाद 26 तक मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान धुंध रहेगी लेकिन बारिश नहीं होगी। 27 दिसंबर को सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश होगी।

28 दिसंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में अच्छी बारिश होगी। वहीं चरखी दादरी, भिवानी, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, नूंह और पलवल में हल्की बारिश होगी।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय, हिसार के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 दिसंबर से हवाओं में बदलाव होगा। जिससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। इससे 22 दिसंबर रात्रि व 23 दिसंबर को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। वहीं दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में 23 दिसंबर को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!