‘टाटा ट्रस्ट्स’ को अपना चेयरमैन मिल गया है। उद्योगपति रतन टाटा के निधन के दो दिन बाद नोएल टाटा को टाटा ग्रुप की कमान सौंप दी गई है, वह अब रतन टाटा की बहुमूल्य विरासत संभालेंगे। नोएल चार दशक से अधिक समय से टाटा समूह से जुड़े हैं और नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक का कारोबार करने वाले इस समूह में धीरे-धीरे अपना कद बढ़ाते रहे हैं। पहने जान लीजिए कि रतन टाटा से उनका क्या रिश्ता है।

नवल और सिमोन टाटा के बेटे नोएल ट्रेंट, वोल्टास, टाटा इन्वेस्टमेंट और टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन हैं। वह रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। । नोएल ने आलू मिस्त्री से शादी की है। आलू टाटा संस में सबसे बड़े शेयरधारक पालोनजी मिस्त्री की बेटी हैं। उनके बच्चों के नाम माया टाटा, नेविल टाटा और Leah Tata टाटा हैं। ये तीनों भी टाटा ग्रुप में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं. नोएल की बेटी और 34 साल की माया ने टाटा ऑपर्च्युनिटीज फंड और टाटा डिजिटल में प्रमुख पदों पर काम किया है। 

रतन टाटा की छत्रछाया में अधिकतर काम करने के बाद नोएल (67) को अब ‘टाटा ट्रस्ट्स’ का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलेगी। इसमें मोटे तौर पर सर रतन टाटा ट्रस्ट एंड अलाइड ट्रस्ट्स और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट एंड अलाइड ट्रस्ट शामिल हैं, जिनके पास टाटा संस की नियंत्रक 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है। टाटा संस, टाटा समूह की कंपनियों की होल्डिंग और प्रवर्तक कंपनी है। नोएल, सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के निदेशक मंडल में न्यासी (ट्रस्टी) हैं। 

रतन टाटा (86) का बुधवार रात आयु संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से निधन हो गया था। इसके बाद ही ‘टाटा ट्रस्ट्स’ के चेयरमैन के पद के लिए उनके उत्ताराधिकारी की तलाश शुरू हुई और नोएल टाटा के नाम पर अंतिम मोहर लगी।  नोएल ने अगस्त, 2010 और नवंबर, 2021 के बीच टाटा समूह की व्यापार तथा वितरण इकाई टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में आखिरी बार कोई कार्यकारी पद संभाला था। इस दौरान उन्होंने कंपनी के कारोबार को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर से तीन अरब डॉलर से अधिक तक पहुंचाया था। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!