सोनीपत में बदमाशों ने गुरुवार सुबह दूधिए की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने 12 राउंड फायर किए। दूधिए ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बची। गोलियां लगने पर अस्पताल पहुंचे से पहले ही उसकी मौत हो गई।

हत्या की सूचना के बाद गोहाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल शव मौके पर ही पड़ा है। बदमाश ढ़ाबे पर लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार शामड़ी गांव का जोगेंद्र (50) दूध बेचने (दुधिया) का काम करता है।

गुरुवार सुबह वह दूध देने जा रहा था तो उसे पानीपत नेशनल हाईवे पर स्थित सैनीपुरा गांव के पास बदमाशों ने रोक लिया और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

बदमाशों ने उसे 3 से 4 गोलियां मारी गई हैं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

गोहाना में दूधिए की हत्या की वारदात गोहाना-पानीपत हाईवे पर गांव सैनीपुरा के पास गोरखनाथ ढ़ाबे के सामने रोड के दूसरी तरफ हुई।

ढ़ाबे पर लगे सीसीटीवी में बदमाशों की झलक दिखाई दी है। हालांकि ये सीसीटीवी की रेंज से कुछ दूर थे, लेकिन भी जोगेंद्र से विवाद करते हुए ओर गोलियां चलाते हुए दिख रहे हैं।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। इस दौरान ढ़ाबे पर खड़े लोग उनकी तरफ देख भी रहे हैं, लेकिन कोई रोकने के लिए नहीं पहुंचा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!