रोहतक पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी अमित व नाबालिग युवक को काबू करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी अमित को पेश अदालत किया गया है। आरोपी को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत भेजा गया है। नाबालिग युवक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


प्रभारी थाना सदर निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि गांव सुंदरपुर निवासी जसबीर की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 07.07.2024 को समय करीब 8 बजे जसबीर अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से गांव मे गये हुये थे। जसबीर ने अपनी मोटरसाइकिल को बंदा बहादुर स्कूल जींद रोड के पास खडी कर खेत की तरफ चले गये। वापिस आने पर जसबीर को अपनी मोटरसाइकिल नही मिली।


मामले की जांच स.उप.नि. सुनील द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 09.07.2024 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुये आरोपी अमित पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी जवाहर नगर रोहतक को गिरफ्तार किया है। नाबालिग युवक को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!