मौसम में बदलाव के साथ ही गर्मी तेजी से बढ़ रही है। आम आदमी बढ़े हुए तापमान से परेशान है। अब आने वाले दिनों में 15 से 19 जून तक गर्म हवाएं चलने के साथ मौसम खुश्क रहने की संभावना है। वहीं, रात के तापमान में भी कमी नहीं आई है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है।

वीरवार को दिन में गर्मी ज्यादा होने के कारण लोग परेशान रहे। इसी प्रकार पांच जिलों में लू का ओरेंज अलर्ट और 15 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में मौसम तेजी से बदला है। दिन के समय गर्मी बढ़ने के कारण तापमान दोबारा से 46 डिग्री को पार कर गया है।

अधिकतर शहरों का रात का तापमान 30 डिग्री को पार किए हुए है। वहीं, मौसम विज्ञानियों के 14 जून को मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। बादलवाई होने की भी संभावना है। प्रदेश में फरीदाबाद, गुरुग्राम, नारनौल, सिरसा का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री को पार कर गया है। इसमें सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान नारनौल का 32.9 डिग्री रहा। दूसरी तरफ रोहतक का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री रहा।

अंबाला, हिसार का अधिकतम तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका है। वहीं, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 14 जून को मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। परंतु 15 से 19 जून के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने तथा बीच-बीच में हल्के बादल तथा धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके बाद 20 जून से मौसम में फिर से बदलाव संभावित है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!