रोहतक में आर्य नगर निवासी संजय गर्ग ने सिटी थाना पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि 25 अक्टूबर 2023 को हर्षित जैन से जमीन खरीदने के लिए इकरारनामा किया।

इसके बाद पीड़ित ने रोहतक में जमीन खरीदने के नाम पर पहले 20 लाख रुपए नकद व 20 लाख 19 सितंबर को दिए। वहीं 20 अक्टूबर को 30 लाख रुपए दिए। साढ़े 12 लाख रुपए 19 नवंबर को, 10 लाख रुपए 17 नवंबर को, 5 लाख रुपए दिए।

उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी के बाद आरोपी महिला पैसे इकट्‌ठे करके विदेश भागने की में तैयारी थी। लेकिन सपने साकार नहीं हो सकता। लेकिन इससे पहले इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!