Man in handcuffs


रोहतक पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए जनता कॉलोनी मे स्थित कमरे से युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। कमरे से देसी शराब की पेटी बरामद हुई जो कुल 122 बोतल शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।


प्रभारी थाना शिवाजी कॉलनी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही सुभाष के नेतृत्व मे पुलिस टीम सुनारिया चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की बाबरा मौहल्ला निवासी युवक जनता कॉलोनी मे स्थित धर्मेन्द्र के मकान के उपर बने कमरे मे अवैध रुप से शराब बेचने का काम कर रहा है।

सूचना पर तुरंत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कमरे से नरेश पुत्र तारचंद निवासी बाबरा मौहल्ला को अवैध शराब सहित काबू किया गया। तलाशी लेने पर कमरे से 2 गता पेटी शराब, 4 पेटी पव्वा शराब व 4 पेटी अध्धा शराब की बरामद हुई जो कुल 122 बोतल शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 347/2024 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!