अंबाला में सढ़ौरा-दोसड़का रोड स्थित चंडीगढ़ पैलेस के निकट सोमवार को तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक्टिवा सवार 38 वर्षीय अमरजीत सिंह की मौत हो गई और पीछे बैठे 23 वर्षीय भतीजे जसप्रीत का हाथ कट गया, जिस कारण उसे पीजीआई रेफर करना पड़ा। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया।

हेड कांस्टेबल मनोज ने बताया कि अमरजीत का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा, जबकि जसप्रीत के बयान दर्ज किए गए हैं, मनोज ने बताया कि 7 नवंबर को मृतक अमरजीत की भतीजी की शादी हुई थी। अमरजीत फौज में नायक के पद पर तैनात है। हादसे के वक्त भतीजी का भाई जसप्रीत एक्टिवा पर बैठा था। मौके पर मौजूद हेमंत ने बताया कि वह डुलियाना गांव का रहने वाला है। सुबह करीब 10 बजे वह अपने गांव जा रहा था कि उसके सामने हादसा हो गया। सढ़ौरा से आ रही तेज रफ्तार कार ने गलत दिशा में आते हुए एक्टिवा को टक्कर मार दी। एक्टिवा सवार चाचा व भतीजा वाहन सहित सड़क किनारे गड्‌ढे में गिर गए।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार छोड़कर भागा चालक।

खून से लथपथ हालत में उन्हें अंबाला कैंट सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया था। जसप्रीत को प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया गया। हेमंत ने बताया कि चाचा व भतीजा दोनों दोसड़का सामान खरीदने के लिए गए थे और वापस लौटते समय उनके साथ हादसा हुआ।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!