मूसेवाली के पिता ने सोशल मीडिया पर बच्चे के साथ फोटो शेयर की है। - Dainik Bhaskar

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर किलकारियां गूंजी हैं। उनकी मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया। सुबह करीब 5 बजे बठिंडा के प्राइवेट अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ। मूसेवाला के पिता बलकौर सिद्धू ने खुद यह जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने बच्चे का फोटो भी शेयर किया है।

फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि शुभदीप को चाहने वाली लाखों फैन्स के आशीर्वाद से ऊपर वाले ने शुभ के छोटे भाई को हमारी झोली में डाल दिया है। वाहेगुरु के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और सभी शुभचिंतकों के प्यार के लिए आभारी हैं।

मां बनने के लिए चरण कौर ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक का सहारा लिया। वह पिछले 3-4 महीने से अपने घर से बाहर भी नहीं निकली थी।

सिद्धू मूसेवाला माता-पिता की इकलौती संतान थे। 29 मई 2022 को उनकी हत्या कर दी गई थी। मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह अकेले हो गए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म देने का फैसला किया था।

सिद्धू मूसेवाला की मां 58 साल की उम्र में मां बनी हैं। मूसेवाला ने 2022 में मानसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस दौरान उनकी मां चरण कौर ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर एफिडेविट भरा था। तब चरण कौर ने अपनी उम्र 56 साल बताई थी। इसके अनुसार उनकी उम्र अब तकरीबन 58 साल है और बलकौर सिंह की उम्र तकरीबन 60 साल है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!